Highest IMDb Rated Indian Movies 2022: इन फिल्मों को मिली है आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग

Highest IMDb Rated Indian Movies 2022: आज हम बात करने वाले है 2022 के फर्स्ट हाफ में रिलीज हुई पांच इंडियन फिल्मों के बारे में जो आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई है। आईएमडीबी ने 2022 के फर्स्ट हाफ में रिलीज हुई सबसे पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के साथ “गंगूबाई काठियावाड़ी” और “द कश्मीर फाइल्स” जैसी वो फिल्में शामिल है जिन्हें इस साल आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा लोगों ने रेट किया है।

लेकिन इस लिस्ट में वही फिल्में शामिल हैं जिन्हें 7/10 या फिर उससे ज्यादा की रेटिंग मिली है। तो आज की इस जानकारी में हम इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं 2022 के फर्स्ट में रिलीज हुई आईएमडीबी की पांच सबसे पॉपुलर फिल्मों के बारे में। Also Read: इस महीने ओटीटी पर आ रही है ये 5 बेहतरीन फिल्में

1. Vikram: Hitlist (विक्रम: हिटलिस्ट)

IMDb Rating: 8.6/10

लोकेश कांगराज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसमें कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल लीड रोल में नजर आए थे। 3 जून को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 450 करोड़ का कलेक्शन किया है। क्रिटिक्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आई थी। आईएमडीबी पर ये फिल्म मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट (Highest IMDb Rated Indian Movies 2022) में शामिल है। इस फिल्म को करीब 33,500 लोगों ने रेट किया है। जी हाँ, 33,500 लोगों में से करीब 21,000 लोगों ने विक्रम फिल्म को 10 में से पूरे 10 परसेंट की रेटिंग दी है। फाइनल रेटिंग की बात करें तो आईएमडीबी पर विक्रम फिल्म को 8.6 की रेटिंग मिली है। Also Read: इन 5 आगामी हॉलीवुड फिल्मों का है लोगों को बेसब्री से इंतजार

2. Gangubai Kathiawadi (गंगूबाई काठियावाड़ी)

IMDb Rating: 7/10

गंगूबाई काठियावाड़ी” इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। फिल्म अच्छी गई थी, लेकिन बजट को देखें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। क्रिटिक्स को फिल्म काफी पसंद आई थी, लेकिन पब्लिक की तरफ से फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। आईएमडीबी पर (Highest IMDb Rated Indian Movies 2022) इस फिल्म को 50,000 से ज्यादा लोगों ने रेट किया है। 50,000 लोगों में से करीब 19,500 लोगों ने 10 में से पूरे 10 परसेंट की रेटिंग दी है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 15,000 लोगों ने आईएमडीबी पर इस फिल्म को सिर्फ एक परसेंट की रेटिंग दी है। जी हां, करीब 30 परसेंट लोगों को ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। गंगूबाई काठियावाड़ी को अभी आईएमडीबी पर 7/10 की रेटिंग मिली है। Also Read: थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज

3. RRR (आरआरआर)

IMDb Rating: 8/10

बाहुबली की तरह एस.एस.राजामौली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म के विजुअल, एस.एस.राजामौली का डायरेक्शन, फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। यह तीसरी इंडियन फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। साथ ही क्रिटिक्स और पब्लिक को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है। आईएमडीबी पर (Highest IMDb Rated Indian Movies 2022) इस फिल्म को करीब 85,000 से ज्यादा लोगों ने रेट किया है। 85,000 लोगों में से करीब 48,500 लोगों ने “ट्रिपल आर” फिल्म को पूरे 10 में से 10 परसेंट की रेटिंग दी है। जी हां, 85,000 लोगों में से 10 परसेंट होंगे जिन्होंने ट्रिपल आर को पांच से कम की रेटिंग दी है। तो “आरआरआर” फिल्म को आईएमडीबी पर 8/10 की रेटिंग मिली है।

4. KGF Chapter 2 (केजीएफ चैप्टर 2)

IMDb Rating: 8.5/10

केजीएफ चैप्टर 2 को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। साउथ से लेकर यहां नॉर्थ तक इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म को इतना ज्यादा पसंद किया गया है कि करीब 76 परसेंट लोगों ने आईएमडीबी पर इस फिल्म को पूरे 10 में से 10 परसेंट की रेटिंग दी है। जी हां, आईएमडीबी पर (Highest IMDb Rated Indian Movies 2022) केजीएफ चैप्टर 2 को 1,12,000 से ज्यादा लोगों ने रेट किया है। 1,12,000 लोगों में से 85,000 लोगों ने पूरे 10 में से 10 परसेंट की रेटिंग दी है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये फिल्म कितनी बड़ी हिट है। केजीएफ चैप्टर 2 को आईएमडीबी पर 8.5/10 की रेटिंग मिली है। Also Read: ये फिल्में है कल्पना से परे, देखते वक्त लगाना पड़ेगा दिमाग

5. The Kashmir Files (द कश्मीर फाइल्स)

IMDb Rating: 8.3/10

“द कश्मीर फाइल्स” ही वो फिल्म है जिसे 2022 के फर्स्ट हाफ में आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा लोगों ने रेट किया है। मार्च 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340 करोड़ का कलेक्शन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईएमडीबी पर (Highest IMDb Rated Indian Movies 2022) “द कश्मीर फाइल्स” को साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों ने रेट किया है। जी हां, साढ़े 5 लाख लोगों में से 5,07,000 से ज्यादा लोगों ने इस फिल्म को 10 में से पूरे 10 परसेंट की रेटिंग दी है। यानी 92 परसेंट से ज्यादा लोगों को ये फिल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगी है। “द कश्मीर फाइल्स” को आईएमडीबी पर 8.3/10 की रेटिंग मिली है। तो 2022 के इस फर्स्ट हाफ में “द कश्मीर फाइल्स” ही नंबर वन पर है। Also Read: इन बॉलीवुड फिल्मों का लोग कर रहे है बेसब्री से इंतजार

Top Highest IMDb Rated Indian Movies of 2022 List

तो दोस्तों, यही वो पांच इंडियन फिल्में हैं जो आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा पॉपुलर (Highest IMDb Rated Indian Movies 2022) हुई है। वैसे तो सभी फिल्में अच्छी हैं, लेकिन आपकी वो पांच फिल्में कौन सी है जो आपको 2022 के फर्स्ट हाफ में सबसे ज्यादा अच्छी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

यह भी देखें:

ये है साउथ इंडस्ट्री की सबसे अमीर और खूबसूरत हीरोइन

ये है 2022 में रिलीज हुई अब तक की 5 सबसे बेहतरीन वेब सीरीज

केजीएफ को टक्कर देंगी ये 6 अपकमिंग बिग बजट साउथ फिल्में

Leave a Comment