spot_img
spot_img
होमLatest Release5 Most Anticipated Indian Movies of 2022: इन बॉलीवुड फिल्मों का लोग...

5 Most Anticipated Indian Movies of 2022: इन बॉलीवुड फिल्मों का लोग कर रहे है बेसब्री से इंतजार
5

Most Anticipated Indian Movies of 2022: ये है 5 बड़ी अपकमिंग इंडियन फिल्में जिनका लोग कर रहे है बेसब्री से इंतजार, यहाँ जानिए कौनसी फिल्में है लिस्ट में शामिल।

- Advertisement -

Most Anticipated Indian Movies of 2022: आज हम बात करने वाले है 2022 के सेकंड हाफ में आने वाली बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिनका लोग सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। जी हां, 2022 के सेकंड हाफ में कुछ खास फिल्में आने वाली हैं। अब ये बात तो किसी से छुपी नहीं है कि बॉलीवुड के लिए 2022 का फर्स्ट हाफ काफी खराब गया है। क्योंकि फर्स्ट हाफ में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं।

लेकिन सेकंड हाफ में कुछ ऐसी फिल्में आने वाली हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं 2022 के सेकंड हाफ में आने वाली बॉलीवुड (Most Anticipated Indian Movies of 2022) की पांच बड़ी फिल्मों के बारे में। Also Read: ये है 2022 में रिलीज हुई अब तक की 5 सबसे बेहतरीन वेब सीरीज

1. Circus (सर्कस) 2022

- Advertisement -

सर्कस बॉलीवुड की एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। रोहित शेट्टी के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। रोहित शेट्टी की फिल्मों में एक्शन के साथ साथ काफी अच्छी कॉमेडी भी देखने को मिलती है। कॉमेडी फिल्मों में “गोलमाल” फिल्म सीरीज हम सब की पसंदीदा है। साथ ही “बोल बच्चन” फिल्म को भला कोई कैसे भूल सकता है। तो “सर्कस” भी एक अच्छी फिल्म हो सकती है जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे।

वरूण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, मुकेश तिवारी, बिजेंद्र काला, मुरली शर्मा और टीकू तलसानिया, मतलब जितने भी कॉमेडी के धुरंधर हैं वो सब हमें इस फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 1982 में आई संजीव कपूर की कॉमेडी फिल्म “अंगूर” से इंस्पायर्ड है। तो देखते हैं आखिर सर्कस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल कैसे दिखाती है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

2. Drishyam 2 (दृश्यम 2) 2022

पिछले साल जब “दृश्यम 2” फिल्म के हिंदी रीमेक की घोषणा की गई थी, तभी से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। करे भी क्यों ना, क्योंकि ये फिल्म बहुत ही खास होने वाली है। “दृश्यम 2” 2021 की सबसे अच्छी मलयालम फिल्मों में से एक है। जिस तरह से फिल्म के पहले पार्ट को रीमेक किया गया था, उसी तरह से दूसरे पार्ट को भी रीमेक किया जा रहा है।

- Advertisement -

अच्छी बात ये है कि दूसरे पार्ट को भी हिंदी में डब नहीं किया गया है। तो इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन एक बार फिर से विजय के रोल में नजर आएंगे। श्रिया सरन, इशिता दत्त, तब्बू, अक्षय खन्ना और रजत कपूर सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। तो ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। Also Read: भूलकर भी फैमिली के साथ न देखें ये 5 इंडियन एडल्ट वेब सीरीज

3. Ram Setu (राम सेतु) 2022

“राम सेतु” अक्षय कुमार की वो फिल्म है जिसका लोग काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्त्ववेत्ता के रोल में हैं, जो इस बात की तहकीकात करते हुए नजर आएंगे कि राम सेतु ब्रिज की क्या कहानी है। इस फिल्म में आपको टेंशन और सस्पेंस से भरी एक एडवेंचर कहानी देखने को मिलेगी।

अक्षय कुमार का जो लुक है वो भी काफी अच्छा लग रहा है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत बरूचा और सतदेव अहम भूमिका में नजर आएंगे। तो ये फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।

4. Brahmāstra (ब्रम्हास्त्र) 2022

मच अवेटेड फिल्मों में से एक “ब्रम्हास्त्र” का लोग 2017 से ही इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की अनाउंसमेंट काफी पहले हुई थी, लेकिन 2017 में अनाउंस किया गया था। यह एक ट्रायलॉजी फिल्म होगी जिसमें रणबीर कपूर सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। इसलिए इस फिल्म का लोग 2017 से इंतजार कर रहे हैं।

अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर में जो विजुअल्स दिखाए गए हैं वो काफी अच्छा लग रहा है। कहानी भी थोड़ी बहुत इंटरेस्टिंग लग रही है। अब देखना होगा कि बॉलीवुड की यह सुपरहीरो फिल्म (Most Anticipated Indian Movies of 2022) बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। तो ब्रम्हास्त्र फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। Also Read: ये है साउथ इंडस्ट्री की सबसे अमीर और खूबसूरत हीरोइन

5. Vikram Vedha (विक्रम वेधा) 2022

ऋतिक रोशन और सैफअली खान की मच अवेटेड फिल्म विक्रम वेधा 30 सितम्बर 2022 में ही रिलीज होगी। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई तामिल ऐक्शन थ्रिलर फिल्म “विक्रम वेधा” की रिमेक है। वैसे तो इस साल कई फिल्में रीमेक हुई हैं और रीमेक हो रही है, लेकिन “विक्रम वेधा” की बात अलग है। हालांकि फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी डब यूट्यूब पर अवेलबल है, लेकिन इस फिल्म का भी लोग काफी इंतजार कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन इस फिल्म में “वेधा” के रोल में नज़र आएंगे। वहीं सैफ अली खान विक्रम के रोल में नजर आएंगे। पता नहीं क्यों, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि ये फिल्म साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक होगी। तो अब देखते हैं विक्रम वेधा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे कलेक्शन करती है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Top 5 Most Anticipated Indian Movies of 2022

तो दोस्तों, ये थी बॉलीवुड की वो पांच फिल्में (Most Anticipated Indian Movies of 2022) जिनका लोग सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” भी है लेकिन अभी उस फिल्म को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं आया है। तो सेकंड हाफ में आप किस बॉलीवुड फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

यह भी देखें:

केजीएफ को टक्कर देंगी ये 6 अपकमिंग बिग बजट साउथ फिल्में

फिल्म शमशेरा की स्टार कास्ट की फीस चार्जिंग के बारे में जानकार हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के तीनों खान ला रहें है बिग बजट फिल्में, यहां जाने लिस्ट

spot_img
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -