Upcoming Hollywood Movies: इन 5 आगामी हॉलीवुड फिल्मों का है लोगों को बेसब्री से इंतजार

Upcoming Hollywood Movies 2022: आज हम बात करने वाले हैं हॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जो 2022 के सेकंड हाफ में आप सबको जरूर देखनी चाहिए। 2022 के सेकंड हाफ में हॉलीवुड की कई जबरदस्त फिल्में आने वाली हैं। कुछ ऐसी फिल्में आने वाली हैं जिनका आप सब काफी टाइम से इन्तजार कर रहे हैं। सुपर हीरो, साई-फाई, एडवेंचर और एक्शन से भरी फिल्में इस सेकंड हाफ में देखने को मिलेंगी। तो चलिए जानते हैं 2022 के इस सेकंड हाफ में आने वाली हॉलीवुड की सबसे खास फिल्मों (Upcoming Hollywood Movies 2022) के बारे में। Also Read: थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज

1. Black Panther: Wakanda Forever (ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर)

Release Date: 11 November 2022

“ब्लैक पैंथर” का सीक्वल तो आ रहा है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर “टी’चाला” यानि की ब्लैक पैंथर के बिना इस फिल्म की कहानी क्या होगी। जैसा कि आप सब जानते होंगे कि 2020 में ब्लैक पैंथर का रोल प्ले करने वाले एक्टर चैडविक बोसमैन का देहांत हो गया था। उनके देहांत के बाद स्टूडियो ने फैसला किया था कि वो ब्लैक पैंथर के रोल में किसी और एक्टर को कास्ट नहीं करेंगे। तो देखना होगा कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या होगी? चैडविक बोसमैन तो इस फिल्म में नहीं है, लेकिन इसके इलावा पहले पार्ट के सभी महान कलाकार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को भी रयान कूग्लर ने ही डायरेक्ट किया है। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म का टीजर ट्रेलर आने वाला है और ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। Also Read: ये फिल्में है कल्पना से परे, देखते वक्त लगाना पड़ेगा दिमाग

2. Bullet Train (बुलेट ट्रेन)

Release Date: 5 August 2022

बुलेट ट्रेन वो फिल्म है जिसमें आपको खतरनाक ऐक्शन के साथ साथ अच्छे खासे कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं। अब जब “डेडपूल 2” के डारेक्टर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है तो आप समझ सकते हैं कि ये फिल्म कैसी होगी। इस फिल्म का भी लोग काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म में हम सभी के पसंदीदा ब्रैड पिट लीड रोल में नजर आएंगे। उसके इलावा एरन टेलर-जॉनसन, जाए किंग, और सैंड्रा बुलॉक अहम भूमिका में नजर आएंगे। तो क्या है उस ब्रीफ केस में जो हर कोई उस ब्रीफकेस के पीछे पड़ा हुआ है। देखना काफी दिलचस्प होगा। ये फिल्म हिन्दी में भी 5 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। Also Read:  इन बॉलीवुड फिल्मों का लोग कर रहे है बेसब्री से इंतजार

3. Shazam: Fury Of The God (शज़ाम: फुरी ऑफ़ द गॉड)

Release Date: 21 October 2022

फुरी ऑफ़ द गॉड 2019 में रिलीज हुई फिल्म “शज़ाम” की सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था, जिसमें फिल्म के लीड एक्टर जैकरी लेवी की ऐक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। तो अब शज़ाम का यह दूसरा पार्ट इसी साल रिलीज होगा। “डेविड एफ सैंडबर्ग” जिन्होंने पहले पार्ट को डायरेक्ट किया था, उन्होंने ही इसके दूसरे पार्ट को भी डायरेक्ट किया है। पहले पार्ट में उनके डायरेक्शन को काफी सराहा गया था। “फुरी ऑफ़ द गॉड” को लेकर अभी ज्यादा अपडेट नहीं है, लेकिन फिल्म (Upcoming Hollywood Movies 2022) की शूटिंग कंप्लीट हो गई है, और अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। बहुत जल्द फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। Also Read: ये है साउथ इंडस्ट्री की सबसे अमीर और खूबसूरत हीरोइन

4. Black Adam (ब्लैक एडम)

Release Date: 21 October 2022

डीसी की मच अवेटेड फिल्म “ब्लैक एडम” डीसी की वो फिल्म है जिसका हम सब इंतजार कर रहे हैं। एक तो ये फिल्म डीसी के सबसे पॉपुलर करेक्टर ब्लैक एडम की कहानी है। वही इस फिल्म में ब्लैक एडम के रोल में “ड्वेन जॉनसन” नजर आएंगे। और ट्रेलर में ड्वायन जॉनसन का लुक देखने लायक है। वैसे ड्वेन जॉनसन की बात अलग है पर यहां ब्लैक एडम के रोल में वो काफी अच्छे लग रहे हैं। ब्लैक एडम फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है, लेकिन कहानी को ज्यादा रिवील नहीं किया गया है। लेकिन इस फिल्म (Upcoming Hollywood Movies 2022) की कहानी ब्लैक एडम और जस्टिस सोसायटी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। ये फिल्म 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। Also Read: ये है 2022 में रिलीज हुई अब तक की 5 सबसे बेहतरीन वेब सीरीज

5. Avatar: The Way Of Water (अवतार: द वे ऑफ़ वाटर)

Release Date: 16 December 2022

“अवतार 2” का हम सब करीब 12 साल से इंतजार कर रहे हैं। 2009 में फिल्म अवतार रिलीज हुई थी और 2010 में “अवतार 2” को ऑफिशली अनाउंस किया गया था। तभी से लोग इस फिल्म (Upcoming Hollywood Movies 2022) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आखिरकार अब ये फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी। जी हां, 12 साल का लंबा इंतजार इस साल खत्म हो जाएगा। फिल्म का टीजर तो आप सबने देख ही लिया होगा। विजुअल्स और सिनेमेटोग्राफी अलग ही लेवल की देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर कैसा होता है। “सैम वर्थिंग्टन”, “ज़ोई सल्डाना” और “स्टेफेन लांग” के साथ विन डीजल भी एक खास रोल में नजर आएंगे। तो फिल्म “अवतार: द वे ऑफ़ वाटर” 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। Also Read: केजीएफ को टक्कर देंगी ये 6 अपकमिंग बिग बजट साउथ फिल्में

Top 5 Upcoming Hollywood Movies 2022 Second Half

तो दोस्तो, ये थी हॉलीवुड की वो फिल्में (Upcoming Hollywood Movies 2022) जो 2022 के सेकंड हाफ में बहुत ही खास होने वाली हैं। आप किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

SOCIAL MEIDAFOLLOW US
GOOGLE NEWSFOLLOW NOW
INSTAGRAMFOLLOW NOW
TWITTERFOLLOW NOW
PINTERESTFOLLOW NOW

यह भी देखें:

TOP 8 SOUTH INDIAN HEROINE

TOP 5 BEST WEB SERIES 2022

UPCOMING BIG BUDGET SOUTH MOVIES

Leave a Comment