Upcoming Bollywood Movies July 2022: शमशेरा से लेकर राकेट्री तक आने वाली है ये फिल्में

Upcoming Bollywood Movies July: आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो जुलाई 2022 के महीने में रिलीज होंगी। जुलाई के महीने में बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्में आने वाली हैं। करीब 10 छोटी बड़ी फिल्में जुलाई के महीने में थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। तो आज के इस पोस्ट में हम उन्हीं फिल्मों में से पांच बड़ी फिल्मों के बारे बात करेंगे जो अगले महीने जुलाई 2022 में रिलीज होंगी।

1. Rocketry: The Nambi Effect (राकेट्री: द नम्बी इफ़ेक्ट) 2022

Release Date: 1 July 2022

आर. माधवन की मच अवेटेड फिल्म “राकेट्री” एक बायोपिक फिल्म है जिसकी कहानी इसरो साइंटिस्ट “नम्बी नारायण” की जिंदगी पर आधारित है। यह बॉलीवुड फिल्म नहीं है बल्कि एक इंडियन फिल्म है जिसे तीन अलग अलग भाषाओं में शूट किया गया है, हिन्दी, इंग्लिश और, तामिल। आर. माधवन ने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है और वही इस फिल्म में नम्बी नारायण के रोल को प्ले कर रहे हैं। Also Read: 10 BEST HINDI HOT WEB SERIES ON MX PLAYER TO WATCH

Upcoming Bollywood Movies – Rocketry: The Nambi Effect – HaraamKhor

फिल्म की कहानी ये होगी कि नम्बी नारायण के ऊपर जासूसी का इल्जाम लगता है और फिर कैसे वो न्याय के लिए सालों तक संघर्ष करते हैं। ट्रेलर काफी अच्छा है जिसमें आर. माधवन नम्बी नारायण के रोल में काफी अच्छी एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे कि ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है तो यहां आपको कुछ बड़े कलाकार कैमियो रोल में नजर आएंगे, शाहरुख़ खान और सूर्या। देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं। “राकेट्री” फिल्म 1 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

2. HIT: The First Case (हिट: द फर्स्ट केस) 2022

Release Date: 15 July 2022

फिल्म “हिट: द फर्स्ट केस” 2020 में रिलीज हुई तेलगु फिल्म “हिट: द फर्स्ट केस” की रीमेक है। इस फिल्म को भी उसी डायरेक्टर द्वारा बनाया गया है जुलने तेलुगु ओरिजिनल फिल्म बनाई थी। ट्रेलर अच्छा है, लेकिन अगर आपने ओरिजिनल फिल्म देखी है तो ट्रेलर से ही फिल्म की पूरी कहानी पता चल रही है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी जाएगी तो अभी इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। Also Read: भूल भुलैया 2 से लेकर धाकड़ तक, इस दिन होंगी ये फ़िल्में ओटीटी पर रिलीज़, यहाँ जाने पूरी लिस्ट

Upcoming Bollywood Movies – HIT: The First Case – HaraamKhor

लेकिन इस साल कई बड़ी रीमेक फिल्में फ्लॉप हुई हैं। आजकल इतनी फिल्में रीमेक हो रही हैं कि रीमेक शब्द से ही लोगों को चिढ़ाने लगा है। देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा बिजनेस करती है। एक इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इधर हिंदी में “हिट: द फर्स्ट केस” का रीमेक 15 जुलाई 2022 को रिलीज हो रहा है, तो वहीं साउथ में “हिट: द सेकंड केस” 29 जुलाई 2022 को फिल्म रिलीज होगी। (Upcoming Bollywood Movies July)

3. Om: The Battle Within (ओम: द बैटल वीथिन) 2022

Release Date: 1 July 2022

“राष्ट्र कवच: ओम” फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। आदित्य रॉय कपूर फिल्म के लीड रोल में हैं। वहीं संजना सांघी, जैकी श्रॉफ, प्रकाश राज, और अशुतोष राना सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर की बात करें तो ओम फिल्म के ट्रेलर में एक्शन तो है, लेकिन कहानी कुछ खास नहीं लग रही है। (Upcoming Bollywood Movies July) Also Read: जिंदगी बदलने का दम रखती है ये मोटिवेशनल फिल्में

Upcoming Bollywood Movies – Om: The Battle Within – HaraamKhor

2 मिनट 49 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी बता दी गई है। शुरू से लेकर अंत तक ओम के साथ क्या क्या होगा और वो क्या करने वाला है। अब देखना होगा कि ट्रेलर (Upcoming Bollywood Movies July) के इलावा फिल्म में और क्या कुछ देखने को मिलता है। “ओम” फिल्म 1 जुलाई 2022 को ही रिलीज होगी। उसी दिन जिस दिन आर. माधवन की फिल्म राकेट्री रिलीज हो रही है।

4. Ek Villain Returns (एक विलेन रिट‌र्न्स) 2022

Release Date: 29 July 2022

“एक विलेन रिट‌र्न्स “एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। मोहित सूरी ने ही 2014 की सुपरहिट फिल्म “एक विलेन” को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म का नाम “एक विलेन रिट‌र्न्स” है, लेकिन इस फिल्म का इसके पहले पार्ट से कोई भी लेना देना नहीं है। जी हाँ, इस फिल्म में हम एक नई कहानी देखने वाले हैं। साथ ही जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, और तारा सुतारिया फिल्म के लीड रोल में नजर आएंगे। (Upcoming Bollywood Movies July)

https://www.youtube.com/watch?v=n_zc4xKAW5M
Upcoming Bollywood Movies – Ek Villain Returns – HaraamKhor

इस फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी अच्छा लग रहा है। फिल्म में एक्शन क्राइम ड्रामा एक सस्पेंस तरीके से दिखाया गया है। कुछ ही दिन पहले फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। तो देखते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। “एक विलेन रिटर्न्स” फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। उसी दिन जिस दिन किच्चा सुदीप की मच अवेटेड फिल्म “विक्रांत रोणा” रिलीज हो रही है। Also Read: भूलकर भी फैमिली के साथ न देखें ये 5 इंडियन एडल्ट वेब सीरीज

5. Shamhera (शमशेरा) 2022

Release Date: 22 July 2022

मच अवेटेड फिल्म “शमशेरा” भी अगले महीने यानि जुलाई में ही रिलीज होगी। ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। रणबीर कपूर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। जी हां, शमशेरा बाप के रोल में और बल्ली बेटे के रोल में। फिल्म में रणबीर कपूर का जो शमशेरा वाला लुक है, वो काफी खतरनाक लग रहा है। साथ ही संजय दत्त भी इस फिल्म में एक नए लुक में नजर आएंगे। (Upcoming Bollywood Movies July)

Upcoming Bollywood Movies – Shamshera – HaraamKhor

“शमशेरा” फिल्म का ट्रेलर तो आप सबने देख ही लिया होगा। ट्रेलर में जो विजुअल्स (VFX) दिखाए गए है, वो काफी अच्छा लग रहा है। कहानी भी थोड़ी इंटरेस्टिंग लग रही है, तो देखना होगा कि दर्शक इस कहानी को कितना पसंद करते हैं। आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, और रोनित रॉय सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। रणबीर कपूर की “शमशेरा” फिल्म 22 जुलाई 2022 को हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। Also Read: क्या साउथ सिनेमा को टक्कर दे पाएगी रणबीर कपूर की फिल्म “शमशेरा”?

Upcoming Bollywood Movies July 2022 List: आने वाली है साल की सबसे बड़ी फिल्में

तो दोस्तो, ये थी बॉलीवुड की पांच बड़ी फिल्में जो जुलाई 2022 के महीने में रिलीज होने जा रही है। कुछ और फिल्में आने वाली हैं जिसके बारे में कुछ कुछ बाते हमने इन पोस्ट में भी पढ़ी है। लेकिन जिन फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, उन सभी फिल्म फिल्मो की लिस्ट और उनकी रिलीज़ डेट हमने आपकी साथ साझा कर दी है। (Upcoming Bollywood Movies July) लेकिन आप किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे है, हमें कमेंट करके जरूर बताए।

यह भी देखें:

15 UPCOMING MOVIES AND WEB SERIES IN JULY 2022

10 TOP SOUTH ROMANTIC MOVIE IN HINDI DUBBED LIST

BOLLYWOOD NEWS: अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्में जो बनकर कभी रिलीज नहीं हुई

Leave a Comment