Upcoming Movies On OTT: भूल भुलैया 2 से लेकर धाकड़ तक, इस दिन होंगी ये फ़िल्में ओटीटी पर रिलीज़, यहाँ जाने पूरी लिस्ट

Upcoming Movies On OTT: हाल ही में सिनेमाघरों में बहुत सारी फिल्में रिलीज हुई है। जिनमे से कुछ फिल्में चली है और कुछ बिलकुल फ्लॉप रही है, जिनमे एक नाम अक्षय कुमार की फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” का भी आता है। अगर फिल्म वाकई में देखने लायक नहीं होती तो उसे सिनेमाघरों में जाकर देखने में क्या फायदा, उतना मजा नहीं आता।

लेकिन कुछ फिल्मों को सिर्फ सिनेमाघरों में ही देखने के लिए होती है। लेकिन फिर भी आजकल ओटीटी प्लेटफार्म (Upcoming Movies On OTT) के दौर में लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर ही फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतजार करते है। और ऐसे में उनके लिए यह जनना बहुत जरूरी और उत्सुकता भरा ही जाता है की आखिर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर कब रिलीज़ होगी।

ALSO READ: 15 BEST HINDI COMEDY MOVIES ON AMAZON PRIME

इसलिए आज हम आपके साथ नई फिल्मों की ओटीटी रिलीज़ डेट की जानकारी साझा करने वाले है। तो चलिए जानते है कब कौनसी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने वाली है (New Upcoming Movies On OTT Platforms)।

1. Anek (2022) Movie OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Netflix

OTT Release Date: 17 June 2022

IMDb Rating: 7.8/10

आयुष्मान खुराना की फिल्म “अनेक” हाल ही में 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म काफी अच्छे मुद्दे पर बनाई गई है। काफी लोगो को फिल्म पसंद आने के बावजूद भी “अनेक” फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई। आयुष्मान खुराना की फिल्म “अनेक” एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

फिल्म में दिखाया जाता है की आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर एजेंट होते है जो सरकार के लिए काम करता है। वह एक मिशन पर होता है जिसे नार्थईस्ट इंडिया में भेजा जाता है। जिसे टाइगर सांघा के आंकती समूह को ख़तम करना होता है। आयुष्मान खुराना की फिल्म “अनेक” नेटफ्लिक्स पर 17 जून को रिलीज़ होने जा रही है।

2. Runway 34 (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Amazon Prime Video

OTT Release Date: 24 June 2022

IMDb Rating: 7.3/10

अजय देवगन की फिल्म “रनवे 34” को 29 अप्रैल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। फिल्म ने ठीक-ठाक छाप बनाई थी दर्शकों के बीच। हालाँकि उम्मीद के हिसाब से फिल्म “रनवे 34” में अजय देवगन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है जो लोगों को सस्पेंस से जोड़ने में कामयाब रही।

फिल्म “रनवे 34” एक सच्ची घटना पर आधारित है को अगस्त 2015 में एक विमान के साथ घटी थी। ख़राब मौसम और साफ़ नहीं दिखाई देने की वजह से विमान क्रैश कर गया था, जिसमे 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। लेकिन फिल्म में इसे सुरक्षित लैंड कराया गया बिना किसी की मौत के साथ।

3. Sarkaru Vaari Paata (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Amazon Prime Video

OTT Release Date: 17 June 2022

IMDb Rating: 6.1/10

तेलुगू एक्टर “महेश बाबू” की फिल्म “सरकारू वारी पाता” हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी। फिल्म की रिलीज़ डेट 12 मई 2022 है, जो सिनेमाघर रिलीज़ की है। हालाँकि फिल्म इंडियन-तेलुगु है, फिर भी पुरे भारत में लोग फिल्म का इंतजार कर रहे है, शायद “महेश बाबू” की अदाकारी की वजह से।

फिल्म “सरकारू वारी पाता” महेश बाबू की है, तो आप समझ गए होंगे की फिल्म में एक्शन कैसा होने वाला है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है की एक धोकेबाज़, या कहे की फिल्म का विलेन धोकेबाज़ी से बैंक के साथ फ्रॉड करके भाग जाता है। सरकारी उस धोकेबाज़ को पकड़ने का काम एक बैंक मैनेजर को देती है, ताकि उसे सजा दी जा सके। और वह बैंक मैनेजर कोई और नहीं, बल्कि महेश खुद होते है।

ALSO READ: TOP 10 BEST SOUTH INDIAN MOVIES ON AMAZON PRIME

4. Jayeshbhai Jordaar (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Amazon Prime Video

OTT Release Date: 10 June 2022

IMDb Rating: 7.4/10

रणवीर सिंह की फिल्म “जयेशभाई जोरदार” सिनेमाघरों में 13 मई 2022 को रिलीज़ की गई थी। “महिला सशक्तिकरण” पर बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों की तरफ से कुछ खास जवाब नहीं मिला। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग वाकई में लाजवाब है। हालाँकि फिल्म में उन्होंने खुद को एक गुजरती किरदार में समेटा है।

फिल्म में दिखाई जाती है एक गुजराती गांव की कहानी। जिसमे पुरुष प्रधानता है। जहाँ महिलाओँ को पुरुषो के खिलाफ बोलने की या कुछ भी करने की इजाजत नहीं होती। रणवीर सिंह को 7 बार अपनी पत्नी का गर्भपात करवाना पड़ा। क्योंकि उनको बेटी होती थी। इनके पास पहले से ही एक बेटी रहती है। रणवीर सिंह इस गाँव के खिलाफ और महिलाओ के हक़ के खड़े रहते है, पर उनके पिता नहीं।

5. Dhaakad (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: ZEE5, VOOT

OTT Release Date: 17 June 2022

IMDb Rating: 5.2

कंगना रनौत की फिल्म “धाकड़” ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी, यानि इसकी सिनेमाघरों की रिलीज़ डेट थी 20 मई 2022. फिल्म “धाकड़”, जैसा फिल्म का नाम है वैसा इसने प्रदर्शन नहीं दिखाया। यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही। इसके पीछे की वजह कुछ स्पस्ट नहीं है। हालाँकि फिल्म में एक्शन अच्छा दिखाया गया है, साथ ही फिल्म का कांसेप्ट भी अच्छा था।

फिल्म “धाकड़” में कंगना रनौत एक सरकारी खुफ़िआ एजेंसी की एजेंट रहती है, जिसमे उन्हें बच्चों की किडनैपिंग और ट्रफ़फ़िकिंग के लिए मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म में विलेन का रोल निभाया है अर्जुन रामपाल ने, जो इस काम को संभाल रहे होते है। अर्जुन रामपाल के साथ दिव्या दत्ता भी होती है।

6. Bhool Bhoolaiyaa 2 (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Netflix

OTT Release Date: 1 July 2022

IMDb Rating: 6.8/10

कार्तिक आर्यन की फिल्म “भूल भुलैया 2” सिनेमाघरों में 20 मई 2022 को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। सिनेमघरों में सभी फिल्मो को पछाड़ते हुए यह दर्शकों के दिल में छा गई है। और अब लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए कर रहे है।

यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म “भूल भुलैया” का अगला भाग है, जिसे कार्तिक आर्यन ने बखूबी निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में पुरे 45 दिन तक चली है। फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ हॉरर भी है। फिल्म में दिखाया जाता है की मंजुलिका फिर से अपनी कैद से आजाद हो जाती है और अपना बदला लेना चाहती है।

ALSO READ: ULLU WEB SERIES WATCH ONLINE FREE IN HD 2022

7. Vikram (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Disney+ Hotstar

OTT Release Date: July 2022

IMDb Rating: 9/10

कमल हासन की फिल्म “विक्रम” सिनेमाघरों में 3 जून 2022 को रिलीज़ हुई है। फिल्म साउथ में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कहानी और कांसेप्ट, एक्शन से लेकर डायलॉग तक, सब एकदम परफेक्ट बताया गया है। दर्शकन की फिल्म का एक्शन काफी पसंद आया। फिल्म के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही लोग इसके ओटीटी रिलीज़ डेट का इंतजार करने लगे है।

फिल्म “विक्रम” एक तमिल-इंडियन फिल्म है, जिसमें कहानी से लेकर एक्शन तक, सारी चीजों ने लोगों के दिल जीत लिए है। फिल्म में फहाद फॉसिल ने काफी अच्छी भूमिका निभाई है, खासकर उनकी एक्टिंग। विक्रम के बेटे को पुलिस अधिकारीयों के द्वारा मार दिया जाता है, जो एक ड्रग माफिया के साथ मिले हुए होते है। विक्रम उन सभी से अपनी पहचान छुपके बदला लेता है।

8. Top Gun: Maverick (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Netflix

OTT Release Date: August 2022

IMDb Rating: 8.6/10

टॉम क्रूज की फिल्म “टॉप गन: मेवरिक” आखिरकार सिनेमाघरों में 27 मई को दस्तक दे चुकी है। हालाँकि इंडिया में फिल्म को स्क्रीन कम मिले, इसलिए इसका ज्यादा ट्रेंड चला नहीं। लेकिन फिल्म देखने लायक है। फाइटर विमान को हकीकत में टॉम क्रूज़ के द्वारा उड़ाया गया है। इस फिल्म को आने में 36 साल लग गए।

फिल्म में एक फाइटर की कहानी दिखाई गई है, जो पहले विमान उड़ाता था लेकिन 30 साल बाद वह एक ऑपरेटर बन गया है। जो नई विधार्थियों को फाइटर विमान उड़ाना सीखाता है। फिल्म नेवी के लोगों की ज़िंदगी पर आधारित है, उनके जीवन में ऐसे हालात आते है जब उन्हें अपने खास दोस्त को खोना पड़ता है।

9. Major (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Netflix

OTT Release Date: 15 July 2022

IMDb Rating: 9.1/10

अदिवि शेष की फिल्म “मेजर” एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है जिसे सिनेमघरों में 3 जून 2022 को रिलीज़ किया गया है। फिल्म आपको आखिर तक जोड़े रखेगी। लोग रिलीज़ के बाद ही इसके ओटीटी रिलीज़ डेट का इंतजार कर रहे है। फिल्म में अदिवि सेष द्वारा निभाया गया किरदार मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का है जो मुंबई अटैक में दुशमन के खिलाफ लड़ाई में शहीद हो गए थे।

फिल्म “मेजर” की कहानी आधारित है सच्ची घटना पर, जो 2008 में मुंबई में ताज पैलेस होटल में आंतकी हमला हुआ था। फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है, उनके बचपन के प्यार से लेकर उनके मेजर बनने तक। फिल्म में दर्शाया जाता है की एक फौजी बनने पर उसके परिवार वालों को, समाज के लोगों को, दोस्तों को, और उनके चाहने वालो को इतने बलिदान देने पड़ते है।

ALSO READ: TOP 5 NETFLIX HINDI DUBBED WEB SERIES 2022

10. Samrat Prithviraj (2022) OTT Release Date & Platform

OTT Platform: Amazon Prime Video

OTT Release Date: 15 July 2022

IMDb Rating: 7.9/10

अक्षय कुमार की फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” हाल ही में 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही अपना दम तोड़ दिया। फिल्म अपने बजट से भी बहुत पीछे रह गई। फिल्म को पुरे तरीके से अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म करार दिया गया है। फिल्म में बहुत सी चीजें है जो लोगों को पसंद नहीं आई। कई तथ्यों को फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” में गलत बताया गया है।

जैसा की नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” के जीवन पर बनी है। फिल्म में कई जगहों पर अक्षय कुमार और डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मार खा गए। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में ख़म नहीं रहे है। दूसरी तरफ दिखाया जाता है की फिल्म में पृथ्वीराज ने मोहम्मद गोरी को मार दिया, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ था।

Best 10 Upcoming Movies On OTT Platform 2022

तो दोस्तों यह थी 10 नई रिलीज फिल्में जो ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी दस्तक देने वाली है। आप किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे है? क्या बॉलीवुड में भूल भुलैया 2 के अलावा दूसरी फिल्म सुपरहिट साबित होगी? क्या आप भी साउथ फिल्मों के दीवाने बन चुके है? हमें इनके जवाब कमेंट करके बताए।

Source: Internet

यह भी देखें:

फिल्म “खुदा हाफ़िज़ 2” का हुआ ट्रेलर रिलीज, जानिए कैसी रहने वाली है विद्युत् जामवाल की यह फिल्म

15 SUSPENSE THRILLER BOLLYWOOD MOVIES ON AMAZON PRIME

TOP 15 BEST HOLLYWOOD HINDI DUBBED ADULT MOVIES TO WATCH

Leave a Comment