spot_img
spot_img
होमBiographyLeela Naidu Biography in Hindi: दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थी "लीला...

Leela Naidu Biography in Hindi: दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थी “लीला नायडू”
L

Leela Naidu Biography in Hindi: जानिए कैसे हुआ अंत दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस "लीला नायडू" का, कैसा रहा उनका जीवन हिंदी सिनेमा में।

- Advertisement -

Leela Naidu Biography in Hindi: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने लोगों को न सिर्फ अपनी बेजोड़ ऐक्टिंग का कायल बनाया है, बल्कि अपनी गजब की खूबसूरती से भी उन्हें अपने मोहपाश में बांधा है। इनमें से ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं “लीला नायडू” (Leela Naidu Biography), शायद आपने नाम सुना नहीं होगा, लेकिन 50 और 60 के दशक में लीला नायडू का खूब बोलबाला था। “लीला नायडू” का जन्म वैसे तो मुंबई में हुआ था, लेकिन परवरिश न्यूयॉर्क में हुई और स्विटजरलैंड के जिनेवा के एक हाई स्कूल में पढ़ाई की। Also Read: रामायण में सीता माता का रोल करने वाली अनीता गुहा की जीवनी

फेमिना मिस इंडिया बनकर की थी फिल्मों में शुरुआत

उन्होंने “जीन रेनॉयर” से अभिनय की शिक्षा ली थी। 1954 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर वो चर्चा में आई। साथ ही उसी दौरान “वोग” मैगजीन की दुनिया भर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी “लीला नायडू” का नाम था। 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म “अनुराधा” से लीला नायडू (Leela Naidu) ने अपना डेब्यू किया, यह फिल्म सफलता का स्वाद नहीं चख सकी, लेकिन इस फिल्म में लीला नायडू की ऐक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। साथ ही इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नैशनल अवॉर्ड भी मिला।

कई सुपरहिट फिल्में अपने नाम कर चुकी थी “लीला नायडू”

- Advertisement -

इसके बाद लीला नायडू के पास फिल्मों की झड़ी लग गई, लेकिन उन्होंने अपने मन की सुनी और वही फिल्में चुनी जिनकी गवाही उनके दिल ने दी। अपने करियर में लीला नायडू (Leela Naidu Biography Hindi) ने हर तरह के किरदार निभाए। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आज भी उनके बेजोड़ अभिनय के लिए याद किया जाता है। इनमें “ये रास्ते हैं प्यार के”, “उम्मीद”, “आबरू”, और “दा गुरु” जैसी फिल्में शामिल है। हिंदी फिल्मों के अलावा लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया था। 1964 में आई फिल्म “बाघी” उनकी आखिरी फिल्म थी। Also Read: कौन है सौरव गुर्जर, जिन्हे ब्रह्मास्त्र फिल्म में एक भयंकर विलन का रोल मिला है?

दो शादियों के बाद भी अकेले रहना पड़ा अभिनेत्री “लीला नायडू” को

जहां लीला नायडू (Leela Naidu Biography in Hindi) प्रोफेशनल लेवल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थी तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। फिल्मों में आने से पहले मात्र 17 साल की उम्र में ही लीला ने ओबेरॉय होटल के मालिक “मोहन सिंह ओबेरॉय” के बेटे “तिलक राज ओबेरॉय” से शादी कर ली थी। उस वक्त तिलक राज की उम्र 33 साल थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। तिलक राज से लीला नायडू की दो बेटियां हुई। शादी के कुछ साल बाद ही लीला का पति से तलाक हो गया। जिसके बाद लीला ने मुम्बई रहने वाले एक कवि “टॉम मॉरिस” से शादी कर ली।

बीमारियों की भी शिकार हुई थी अभिनेत्री “लीला नायडू” (Leela Naidu)

न जाने लीला नायडू (Leela Naidu Biography) की किस्मत कैसी थी, 25 साल साथ रहने के बाद उनकी दूसरी शादी भी टूट गई। इससे लीला की जिंदगी उथल पुथल भरी हो गई। उन्होंने खुद को सभी से अलग कर लिया और गुमनामी में जिंदगी बिताने लगी। लीला नायडू ने घर से निकलना बंद कर दिया। उन्हें आर्थराइटिस की भी बीमारी थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत होती थी। इसीलिए उन्होंने लोगों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया था। जिसे भी मिलना होता वो लीला के घर पहुंचता। Also Read: ₹500 से की थी शुरुआत, आज है अरबों की मालकिन, जाने पूरी कहानी

अभिनेत्री “लीला नायडू” ने जुलाई 2009 में कहा दुनिया को अलविदा

- Advertisement -

इसके अलावा लीला (Leela Naidu Biography) आर्थिक तंगी का भी शिकार हो गई और इसकी वजह से उन्हें अपने घर में किराएदार रखने पड़े ताकि घर का खर्चा चल सके। 2009 में उन्हें इन्फ्लूएंजा की बीमारी हुई जिसकी वजह से उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। 28 जुलाई 2009 को उनका निधन हो गया। आज लीला नायडू भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग विरासत फिल्मों के रूप में आज भी हमारे बीच है। तो ये कहानी थी अपने जमाने की सुपरहिट और खूबसूरत अभिनेत्री लीला नायडू की।

यह भी पढ़ें:

संगीतकार लता मंगेशकर की जीवनी हिंदी में पढ़ें

जानिए कौन थी गंगूबाई काठियावाड़ी, कैसे बनी इतनी फेमस

सिंधुताई सपकाल की अनसुनी बाते जाने, उनकी कामयाबी का राज

spot_img
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -