spot_img
spot_img
होमBiographyActress Anita Guha: रामायण में सीता माता का रोल करने वाली अनीता...

Actress Anita Guha: रामायण में सीता माता का रोल करने वाली अनीता गुहा की जीवनी
A

Actress Anita Guha: यहाँ जाने क्यों पूजते थे लोग एक्ट्रेस अनीता गुहा को, घर से बाहर निकलना हो गया था मुश्किल

- Advertisement -

Actress Anita Guha Biography: 1975 में “शोले” और “दीवार” के साथ एक फिल्म और रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम था “जय संतोषी मां”। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तो तोड़े ही थे, साथ में बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शुमार “शोले” को भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी थी। 12 लाख रुपए में बनी इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

इस फिल्म से लोगों की आस्था जुड़ी हुई थी। “जय संतोषी मां” फिल्म ने भले की सक्सेस की नई इबारत लिखी हो, लेकिन इस फिल्म को बनाने में शामिल रहे लोगों का जीवन दुखों से भरा हुआ रहा था। और उन्हीं में से एक शामिल है फिल्म “जय संतोषी मां” में संतोषी मां का रोल “अनीता गुहा” ने किया था। ALSO READ: इस तरह से खत्म हुआ “अनुराधा पौडवाल” का करियर

अनीता गुहा (Actress Anita Guha) का संतोषी मां का रोल निभाना पड़ा महंगा

- Advertisement -

हर कोई स्टार जब किसी भगवान का रोल करता है तो लोग और फैंस उसे सच में भगवान मानने लगते हैं, और “अनीता गुहा” के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। अनीता गुहा ने जब ये रोल किया तो लोग उनके पोस्टर्स की पूजा करने लगे। वह अपने समय की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती थी। अनीता गुहा (Actress Anita Guha) को बचपन से मेकअप करने का बहुत शौक था।

इतना ही नहीं, उन्हें स्कूल में इसी वजह से भी डांट पड़ती थी क्योंकि वो मेकअप करके जाया करती थीं। उन्हें अपने चेहरे पर पाउडर और लिपिस्टिक लगाना भी बेहद पसंद था। अनीता गुहा ने 15 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और यहीं से उनके करियर की शुरूआत हुई। ALSO READ: जाने शास्त्रों में किस तरह बताया है “पिता का महत्व”

इस फिल्म से की थी अनीता गुहा ने बॉलीवुड में शुरुआत

अनीता गुहा (Actress Anita Guha) ने 1950 में “तांगा वाली” फिल्म के साथ बॉलीवुड में ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की। 1959 में “गूंज उठी शहनाई” के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामित किया गया। इसके बाद उन्होंने कई पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों में काम किया। उन्होंने तीन फिल्मों में सीता मैया का रोल निभाया।

- Advertisement -

1959 में कवि कालिदास के बाद 1961 में संपूर्ण रामायण में अनीता गुहा ने सीता का किरदार निभाया। फिल्म बड़ी हिट रही। इसके बाद 1965 में “श्रीराम भरत मिलाप” और 1971 में “तुलसी विवाह” में उन्होंने दोबारा सीता का किरदार निभाया। हालांकि, लोकप्रियता मिलने के साथ ही वह ऐसी फिल्मों में टाइपकास्ट हो गई। 1964 में अनिता गुहा ने “महारानी पद्मिनी” नाम की फिल्म में लीड रोल निभाया। ALSO READ: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी

रामायण में सीता माता के रोल के साथ महारानी पद्मावती भी बनी थी अनीता गुहा

ये वही कहानी है जिस पर “संजय लीला भंसाली” ने “दीपिका पादुकोण” को लेकर “पद्मावत” बनाई। हैरान कर देने वाली बात ये है कि तब इस कहानी को लेकर या फिल्म को लेकर कोई बवाल नहीं हुआ था, जितना “पद्मावत” को लेकर हुआ। अनीता गुहा (Actress Anita Guha) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “संतोषी मां” फिल्म के बाद लोग मेरे पास आकर कहते थे कि वो उनके सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दे दें। लोग उन्हें देवी की तरह पूजने लगे थे।

अनीता गुहा को इस बात का गम ताउम्र रहा कि जिसे मां मान कर पूरा देश पूजता रहा, वह कभी मां नहीं बन पाई। पति की मौत के बाद वो तनाव में रहने लगी। तनाव के बीच वो ल्यूकोडर्मा की शिकार हो गई। पूरे शरीर पर सफेद धब्बे, जिसे हम सभी सफ़ेद दाग कहते हैं, वो निकलने लगे। ALSO READ: क्या सच में हो चुकी है सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी?

पति के निधन के बाद गुमनामी में चली गई थी अनीता गुहा (Actress Anita Guha)

एक्ट्रेस अनीता गुहा (Actress Anita Guha) अपने आखिरी समय में वो तनाव और ल्यूकोडर्मा से इतनी परेशान हो गई कि उन्होंने अपने करीबियों से कहा कि अंतिम संस्कार से पहले उनका मेकअप किया जाए, ताकि उनके सफेद धब्बे लोग न देख पाएं। उनकी यह अंतिम इच्छा पूरी भी की गई।

पति “माणिक दत” का अचानक निधन होने के बाद एक्ट्रेस अनीता गुहा (Actress Anita Guha) बहुत ही गुमनाम सी जिंदगी जीने लगी, और 20 जून 2007 को 68 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तो देखा दोस्तों आपने ये कहानी थी फिल्म “संतोषी मां” में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली “अनीता गुहा” की।

यह भी देखें:

गायिका लता मंगेशकर की जीवनी और जीवन शैली

सिंधुताई सपकाल की जीवनी और जीवन शैली

गंगूबाई काठियावाड़ी की जीवनी और जीवन शैली

spot_img
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -