Disha Patani Success Story in Hindi: ₹500 से की थी शुरुआत, आज है अरबों की मालकिन, जाने पूरी कहानी

Disha Patani Success Story in Hindi: एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक है। दिशा अपने फिगर से कई सारे लोगों को इंस्पायर करती है। हालांकि दिशा पाटनी ने कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया है, बावजूद इसके बॉलीवुड में दिशा पाटनी एक जाना माना नाम है। सूत्रों की मानें तो दिशा पाटनी आज तकरीबन 55 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है। 

लेकिन आपको बतादे की दिशा पाटनी का यहां तक का सफर आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान दिशा पाटनी ने बताया था कि वह मुम्बई महज ₹500 लेकर आई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि दिशा पाटनी एक्ट्रेस नहीं बल्कि पायलट बनना चाहती थी। मुंबई आने के बाद दिशा पाटनी ने कॉंटेस्ट में पार्टिसिपेट किया और उसके बाद दिशा पाटनी को कई सारे ऑफर्स मिलने लगे। 

दिशा पटानी रह चुकी है मिस लखनऊ

इससे पहले दिशा पाटनी की कहानी सुनाते है थोडा रिवाइंड करके। लखनऊ में कॉलेज के दौरान फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया था। इसके बाद दिशा बनी मिस लखनऊ। जिसके बाद पैंटालूंस मॉडल एडवर्ड में दिशा पाटनी ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता। साल 2013 में उन्होने “फेमिना मिस इंदौर कॉन्टेस्ट” में भी पार्टिसिपेट किया, जिसमें वह फर्स्ट रनर अप रहीं। 

ALSO READ: SALMAN KHAN AND SONAKSHI SINHA MARRIAGE GIFTS! किसने क्या दिया?

एक छोटे से विज्ञापन से की थी दिशा पाटनी ने शुरुआत

मुंबई आने के बाद दिशा को स्क्रीन पर पहला ब्रेक मिला “कैडबरी डेयरी मिल्क” के विज्ञापन से। इसके बाद दिशा ने तेलुगू फिल्म “लोफर” में भी काम किया। जिसके बाद दिशा पाटनी को एक म्यूजिक वीडियो का ऑफर मिला। अब दिशा पाटनी को एहसास हो चुका था कि वो एक्टिंग इंडस्ट्री के लिए बनी है। कई सारे स्ट्रगल के बाद फाइनली दिशा ने बॉलीवुड में एमएस धोनी से अपना डेब्यू किया। 

इसके बाद दिशा पटानी अचानक इतनी पॉपुलर हो गई कि सीधे इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची। उन्हें अगली फिल्म मिली “कूंफू योगा”। इसमें वो हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ नजर आई। (Disha Patani Success Story in Hindi)

कैसा है दिशा पाटनी का रिलेशनशिप, कौन है बॉयफ्रेंड, किससे होगी शादी?

इसके बाद बात करें दिशा पटानी के रिलेशनशिप लाइफ की, तो दिशा पटानी फिलहाल टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर इस कपल ने पब्लिकली कभी भी कोई भी कॉमेंट नहीं दिया। बावजूद इसके दोनों कई बार डिनर डेट पर, तो कभी छुट्टियों पर जाते नजर आते हैं। यही नहीं, फिल्मी इंडस्ट्री के लोगों की पार्टी में भी दोनों को साथ आते देखा जा सकता है। इसे देखने से साफ़ पता लगता है कि दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।

आपको बता दें कि दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ से पहले “पार्थ समथान” को डेट कर रही थी, जो कि “कसौटी जिंदगी” के फेम एक्टर है। दोनों तकरीबन एक साल से ज्यादा रिलेशनशिप में रहे। हालांकि दिशा पटानी तब इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं थी, और पार्थ समथान की पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री में काफी बढ़ चुकी थी। 

ALSO READ:SINDHUTAI SAPKAL BIOGRAPHY OR LIFESTYLE/INCOME

कुछ समय के बाद किन्हीं कारणों के चलते दोनों का रिलेशनशिप नहीं चल सका, और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इंडस्ट्री में पॉपुलर होने के बाद दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को डेट करना शुरू किया, और अब तक दोनों साथ है। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं, बावजूद इसके दोनों में कुछ प्रॉब्लम्स भी दिखाई देती हैं। जैसे कि टाइगर श्रॉफ के फादर का दिशा पटानी को पसंद ना करना। 

जैकी श्रॉफ नहीं है खुश दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशन से

सूत्रों की मानें तो जैकी श्रॉफ दिशा पाटनी को पसंद नहीं करते हैं, और इसी के चलते टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिलेशनशिप उन्हें एक्सेप्ट नहीं है। लेकिन वो कहते हैं ना कि “मियां बीवी राजी, तो क्या करेगा काजी”। पिता के पसंद नहीं करने के बावजूद टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी को कई साल से डेट कर रहे हैं। 

हालांकि फैंस तो चाहते है की दोनों जल्दी शादी कर लें, लेकिन इस बात की फिलहाल कोई इंडिकेशन नहीं मिलती। शायद दोनों ही फिलहाल अपने वर्क कमिटमेंट पर फोकस करना चाहते हैं। (Disha Patani Success Story in Hindi)

ALSO READ: JR NTR BIOGRAPHY AND LIFESTYLE IN HINDI

क्या करती है दिशा पाटनी अपनी जिंदगी में?

बात करें दिशा पाटनी के फ्रंट वर्क की तो उनकी अपकमिंग फिल्मों में “योद्धा”, “एक विलेन रिटर्न”, और “कैटीना” शामिल है। दिशा कई सारी दूसरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं, जिनकी शूटिंग जारी है लेकिन टाइटल अभी फाइनल नहीं हो पाया है। दिशा पटानी के चमकते और उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके जन्मदिन पर हम भी ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयाँ देते है। “A Very Happy Birthday Disha Patani”. (Disha Patani Success Story in Hindi)

यह भी देखें:

BIGG BOSS ALL SEASON WINNER LIST IN HINDI (2022 UPDATED)

TOP 10 RICHEST ACTRESS IN BOLLYWOOD 2022

AFSANA KHAN AND SAAJZ MARRIAGE GIFTS! किसने क्या दिया?

Leave a Comment