Top 10 Richest Actress in Bollywood 2022

क्या आपको पता है, Top 10 Richest Actress in Bollywood 2022 कौन है? क्या आपको पता है, उनकी कमाई कितनी है? और इनकी इनकम के क्या क्या सोर्सेस है? और इनके पास कौन कौन सी गाड़ियां है। साथ ही साथ, वो कौनसे ब्रैंड्स की ब्रैंड एम्बैसडर हैं? अगर नहीं, तो कोई परेशानी नहीं है। चलिए फिर जानते हैं आज के पोस्ट में, Top 10 Richest Actress in Bollywood 2022!

10. Bollywood Actress Kangana Ranaut

दोस्तो पिछले साल आपने देखा कि Twitter से Kangana Ranaut का अकाउंट परमानेंट हटा दिया गया। शायद ये काम ही ऐसे करती है! हिमाचल प्रदेश की छोटी सी जगह “Bhambla” में राजपूत परिवार में उनका जन्म हुआ। Kangana Ranaut ने शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष किया था। इनका परिवार कभी नहीं चाहता था कि Kangana Ranaut एक एक्ट्रेस बनें और फिल्मों में काम करें! मतलब शुरू से ही जिद्दी रही है। 

इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2006 में रिलीज़ हुई “Gangster Movie” से की थी। बाद में Kangana Ranaut ने Queen, Tannu Weds Mannu, Krish, और Tannu Weds Mannu Returns जैसी कई Blockbuster Movies में काम किया और आज कर भी रही है। 

Kangana Ranaut Platinum, Vogue, और Liva जैसे कई बड़े बड़े ब्रांड्स एंडोर्स करती हैं। Kangana Ranaut के पास, BMW 7 Series, Mercedes GLA जैसी लग्जीरियस कार है। करीब 31 फिल्में करने वाली कंगना रनौत की नेटवर्थ, 120 करोड़ रुपए है।

9. Bollywood Actress Shraddha Kapoor 

Shraddha Kapoor का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। यह Shakti Kapoor की बेटी है! Shraddha Kapoor बचपन से ही फिल्मों में एक्टिंग करना चाहती थी। Shraddha ने अपने कैरियर की शुरुआत Teen Patti नाम की फिल्म से की थी! तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि Shraddha Kapoor आज के समय में बॉलीवुड की प्रमुख एक्ट्रेसेस में से एक हो जाएंगी। 

Shraddha Kapoor ने Ek Villain, ABCD 2, Baaghi, Half Girlfriend, Chhichhore, और Stree जैसी कई Blockbuster Movies में काम किया है, और यह साबित किया है कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा कपूर ने Vogue, Lakme, Veet, Lifting Green Tea, और Flipkart जैसे कई बड़े बड़े ब्रैंड्स को एंडोर्स किया है। Shraddha Kapoor के पास Audi Q7, BMW 7 Series, Mercedes Benz GLA जैसी कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं। करीब 16 फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ 140 करोड़ रुपए है।

8. Bollywood Actress Alia Bhatt

बॉलीवुड की एक और उभरती यंग और टैलेंटेड ऐक्ट्रेस आलिया भट इस लिस्ट में नंबर 8 पर शामिल हैं। Alia Bhatt के पिता Mahesh Bhatt भी इस इंडस्ट्री की बहुत बड़ी हस्ती हैं। Alia Bhatt ने अपना कैरियर 2012 में Student of the Year Movie से शुरू किया था। Alia Bhatt ने Raazi, Highway, Two States, Gully Boy, और इसके अलावा और भी कई सारी फिल्में करके अपने अंदर के एक्टिंग के टैलेंट को दिखाया है। 

Alia Bhatt ने MakeMyTrip, Lays, Lux, और Phillips जैसे कई बड़े बड़े पॉपुलर ब्रैंड्स को एंडोर्स किया है। Alia Bhatt की कार कलेक्शन में Land Rover, Range Rover Vogue, Audi Q7, Audi Q5, Audi A7, BMW 7 Series जैसी कई लग्जरियस गाड़ियां शामिल हैं। 12 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी आलिया भट्ट की नेटवर्थ 2022 के अनुसार 180 करोड़ रुपये है।

7. Bollywood Actress Katrina Kaif

दोस्तों एक दौर था जब सारे लड़के सपना देखते थे कि उनकी वाइफ कटरीना कैफ जैसी हो, लेकिन Vicky Kaushal से शादी करने के बाद सभी लड़को का यह सपना टूट गया। 16 जुलाई 1983  को Hong Kong में जन्मी Katrina Kaif अपनी खूबसूरती की वजह से सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। खूबसूरत ऐक्ट्रेस Katrina Kaif ने Ek Tha Tiger, Bang Bang, Tiger Zinda Hai, Dhoom 3, और साथ ही साथ कई बड़ी Blockbuster Movies में अदाकारी का जलवा दिखाया है। 

Katrina Kaif ने Kalyan Jewellers, Lenskart, Slice, और Berger Paints जैसी कई बड़े बड़े ब्रैंड्स को एंडोर्स किया है। Katrina Kaif के पास Range Rover, Audi Q5, Audi Q7, और कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं। 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी कैटरीना कैफ की नेटवर्थ 230 करोड़ रुपए है।

6. Bollywood Actress Aishwarya Rai Bachchan

इस लिस्ट में नंबर 6 पर हैं Aishwarya Rai Bachchan, दोस्तों आपको बता दें कि Aishwarya Rai Bachchan Miss World 1994 Pageant, और भी कई सारे अवॉर्ड जीत चुकी हैं! और ये सब हुआ इनकी खूबसूरती की वजह से। ऐश्वर्या राय खूबसूरत होने के साथ साथ सक्सेसफुल ऐक्ट्रेस भी हैं! 

Aishwarya Rai Bachchan बॉलीवुड इंडस्ट्री को Dhoom 2, Jodha Akbar, Robot, और Devdas जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐश्वर्या ने Lux, Speedo जैसे कई बड़े बड़े ब्रैंड्स को प्रमोट किया है। ऐश्वर्या के पास Bentley, Rolls Royce, Range Rover, और Audi जैसी कई लग्जीरियस कार है। 31 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 260 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े: 5 Highest Grossing South Indian Movies of 2021

5. Bollywood Actress Madhuri Dixit

एक और खूबसूरत ऐक्ट्रेस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं! Madhuri Dixit बॉलिवुड ऐक्ट्रेस होने के साथ साथ एक डांसर और प्रड्यूसर भी हैं। माधुरी दीक्षित ने Hum Aapke Hain Kaun, Dil To Pagal Hai, और Khalnayak जैसी कई बड़ी बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया है। 

Madhuri Dixit Odonil, Maggi, Dabur Chyawanprash, और इसके अलावा और भी कई बड़े बड़े ब्रैंड्स को प्रमोट भी करती हैं। माधुरी के पास Modified Crysta, Range Rover, और Mercedes Benz S Class जैसी लग्जीरियस कार हैं। 70 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी Madhuri Dixit की नेटवर्थ 280 करोड़ रुपये है।

4. Bollywood Actress Anushka Sharma

दोस्तों आपको पता है आजकल अनुष्का को लोग ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नहीं बोलते। आजकल अनुष्का को लोग बोलते हैं विराट कोहली की वाइफ अनुष्का। जी हां, विराट कोहली की धर्मपत्नी और बॉलीवुड की पॉपुलर ऐक्ट्रेस और प्रोड्यूसर Anushka Sharma इस लिस्ट में नंबर 4 पर है! Anushka Filmfare जैसे कई बड़े बड़े अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं! 

Anushka Shrma ने P.K, Sultan, Rab Ne Bana Di Jodi, और भी कई बड़ी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है! Anushka Shrma Myntra, Rajnigandha Pearls, और Standard Bank जैसे कई बड़े बड़े ब्रैंड्स के ब्रैंड एम्बैसडर भी हैं। अनुष्का की कार कलेक्शन की बात करें, तो इनके पास BMW 7 Series, Audi R8, Audi Q7, Land Rover, और Range Rover जैसी कई बड़ी बड़ी लग्जीरियस गाड़ियां हैं। 18 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी अनुष्का की नेटवर्थ 380 करोड़ पर है।

3. Bollywood Actress Deepika Padukone

बॉलीवुड की फेमस ऐक्ट्रेस और प्रोड्यूसर और टैलेंटेड एक्टर रनवीर सिंह की पत्नी और 2018 से World’s 100 Most Influential Person List में आने वाली Deepika Padukone इस लिस्ट में नंबर 2 पर हैं। दीपिका ने Padmaavat, Bajirao Mastani, Ramleela, और Chennai Express जैसी कई ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया है। 

Deepika Padukone 20 से भी ज्यादा ब्रैंड्स को प्रमोट करती हैं! जिसमें Nase Coffee, Garnier, Lux, Axis Bank, और कई बड़े बड़े ब्रैंड्स शामिल हैं। दीपिका की कार कलेक्शन में Range Rover, Aston Martin,  Mercedes Benz, Mercedes GLS, Jaguar XJL, और Audi Q5 जैसी कई लग्जीरियस गाड़ियां शामिल हैं। 23 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी Deepika Padukone की नेटवर्थ 400 करोड़ रुपये है।

2. Bollywood Actress Priyanka Chopra

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस एक ऐक्ट्रेस होने के साथ साथ सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। Priyanka Chopra साल 2000 के Miss World Peagent भी हैं! और साथ ही साथ वर्ल्ड की मोस्ट पॉपुलर इंटरटेनर में से भी एक हैं। Priyanka Chopra ने बॉलीवुड को कई सारी ब्लॉकबस्टर मूवीज दिए हैं! और हॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। 

Priyanka Chopra Vatika Amla, Lux, और Gardner जैसे कई बड़े बड़े ब्रैंड्स के ब्रैंड एम्बैसडर हैं। प्रियंका के पास Rolls Royce Ghost, BMW 5 Series, BMW 7 Series, Audi Q7, Mercedes Benz S Class, Porsche Kine, और इनके अलावा और भी कई सारे लग्जीरियस गाड़ियां हैं। 41 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी Priyanka Chopra की नेटवर्थ 420 करोड़ रुपये है।

1. Bollywood Actress Karina Kapoor Khan

जी हां! ऐक्टर रंधीर कपूर और ऐक्ट्रेस बबिता कपूर की बेटी, करिश्मा कपूर की सिस्टर, और सैफ अली खान की पत्नी और बॉलिवुड की पॉपुलर ऐक्ट्रेस होने के साथ साथ, खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। Karina Kapoor ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया है! जिसमें 3 Idiots, Bajrangi Bhaijaan, Kabhi Khusi Kabhi Gum जैसी कई ब्लॉकबस्टर मूवी शामिल हैं। 

करीना कपूर Pooma, Rasna, Boro Plus, और Head And Shoulder जैसे कई बड़े बड़े ब्रैंड्स को प्रमोट करते हैं। Karina Kapoor की कार कलेक्शन की बात करें, तो इनके पास Audi Q7, Mercedes Benz A Class, Mercedes Benz S Class, BMW S7, और Range Rover Sports जैसी कई लग्जीरियस गाड़ियां हैं। 39 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी करीना कपूर की नेटवर्थ 460 करोड़ रुपए है!

Top 10 Richest Actress in Bollywood 2022 – Lifestyle, Car Collections, Net Worth in Hindi

तो दोस्तों यह थी Top 10 Richest Actress in Bollywood 2022! इनके बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें नीचे कमेंट करके बताये!

यह भी पढ़े:

8 Upcoming Movies of Alia Bhatt in 2022 & 2023

India’s Best Dancer 2 Winner Saumya Kamble Biography

15 Mothers of Bollywood Actors 2022 (Unseen)

Leave a Comment