spot_img
spot_img
होमBollywood UpdateSiddhanth Kapoor Drugs Case: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को किया...

Siddhanth Kapoor Drugs Case: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को किया ड्रग्स मामले में पुलिस ने गिरफ्तार, यहाँ जाने पूरी सच्चाई
S

Siddhanth Kapoor Drugs Case News in Hindi: यहाँ जाने क्यों किया गया है श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार

- Advertisement -

Siddhanth Kapoor Drugs Case in Hindi: आखिर क्यों किया गया बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को गिरफ्तार? आखिर ऐसा क्या कर दिया शक्ति कपूर के लाडले बेटे ने? दरअसल बॉलीवुड का नाम एक बार फिर ड्रग्स कांड से जुड़ा है। बैंगलोर पुलिस ने उन्हें ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

ताजा ख़बरों की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू पुलिस ने रविवार रात को एक फाइव स्टार होटल में रेड मारी थी, जहां हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी हो रही थी। इस पार्टी में 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे, जिनमें से श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर समेत कुल छह लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

सिद्धांत कपूर ड्रग्स टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव…

- Advertisement -

ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिद्धांत कपूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस खबर को सामने आने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन सोमवार की सुबह यह खबर चारों तरफ फैल रही है। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को अगर एक फ्लॉप ऐक्टर कहा जाए तो गलत बिल्कुल नहीं होगा।

सिद्धांत कपूर फिल्मों में नहीं बना पाए अपनी जगह

फिल्मों में सिद्धांत का करियर चला नहीं, तो फिलहाल वह छोटी मोटी वेब सीरीज में छोटे मोटे रोल्स कर रहे हैं। हालिया रिलीज एमएक्स प्लेयर की सीरीज भौकाल में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को कुछ लोगों ने नोटिस किया था। हालांकि उनका काम उतना इम्प्रेसिव बिल्कुल नहीं था, लिहाजा उन्हें इसका भी कोई फायदा नहीं मिला।

वैसे कहने को तो सिद्धांत ने और भी कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल्स किए हैं, लेकिन अपनी बहन श्रद्धा की तरह भाई कोई पहचान बना पाने में नाकामयाब रहा है। ALSO READ: ये है भारत के सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले डायरेक्टर्स, फीस जानकर हो जायेंगे हैरान

भाई से पहले श्रद्धा कपूर का भी नाम आ चुका है ड्रग्स मामले में

- Advertisement -

आपको बता दें कि इससे पहले भी ड्रग कांड में श्रद्धा कपूर का नाम मीडिया में उछाला गया था। हालांकि वो बाद में इससे बेदाग बाहर आ गई थी। लेकिन अब भाई सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स के दाग लगने के बाद ये परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इसी तरह की खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें गूगल न्यूज़ और सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

यह भी देखें:

राजपाल यादव की फिल्म में है सच्चाई, यहाँ देखें कैसी है फिल्म

- Advertisement -

इस दिन आएगा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहाँ जाने पूरी जानकारी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या। यहाँ जाने पूरी जानकारी।

spot_img
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -