spot_img
spot_img
होमLatest ReleaseLatest Vijay Sethupathi Movies: साउथ एक्टर "विजय सेतुपति" की 5 बेहतरीन फिल्में

Latest Vijay Sethupathi Movies: साउथ एक्टर “विजय सेतुपति” की 5 बेहतरीन फिल्में
L

Upcoming Vijay Sethupathi South Indian Movies: साउथ के बेहतरीन एक्टर विजय सेतुपति की बेहतरीन बड़ी फिल्में आने वाली है, जिनकी लिस्ट हमने यहाँ पर बताई है।

- Advertisement -

Vijay Sethupathi Movies: आज हम बात करने वाले है उस साउथ एक्टर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिसने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को दीवाना कर दिया है। जी हाँ, विजय सेतुपति, जो आज एक्टिंग के मामले में बड़े बड़े कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में विजय सेतुपति ने कुछ ऐसी फिल्में की हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब साउथ में तो लोग उन्हें काफी टाइम से जानते हैं, लेकिन यहां नॉर्थ में मुझे जहां तक लगता है “विक्रम वेधा” के हिंदी डब से विजय सेतुपति काफी ज्यादा पॉपुलर हुए हैं।

पिछले कुछ सालों में विजय सेतुपति की “96”, “पेटा”, “सुपर डीलक्स”, “मास्टर”, और “विक्रम” जैसी फिल्मों से विजय सेतुपति की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आने वाले टाइम में विजय सेतुपति साउथ से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आएंगे। तो आज हम विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) की इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे। चलिए जानते है 2022-23 में आने वाली विजय सेतुपति की पांच बड़ी फिल्मो के बारे में।

1. Merry Christmas (मेरी क्रिसमस) 2022

- Advertisement -

Release Date: 23 December 2022

विजय सेतुपति की अगली फिल्म एक हिंदी फिल्म है जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ, विनय पाठक, और संजय कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। श्रीराम राघवन की पिछली फिल्म “अंधाधुन” को तो आप सबने देखा होगा। जी हां, “अंधाधुन” फिल्म के डायरेक्ट श्रीराम राघवन एक और थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) लीड रोल में नजर आएंगे। विजय सेतुपति की इस फिल्म का लोग काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर में कंप्लीट हो जाएगी और ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। Also Read: UPCOMING MOVIES & WEB SERIES ON OTT IN AUGUST 2022:

2. Viduthalai (विदुथलाई) 2023

Release Date: 2023

- Advertisement -

विदुथलाई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे तामिल सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर वेत्रीमारन डायरेक्ट कर रहे हैं। वेत्रीमारन का नाम तो आप सबने सुना होगा, ये बात आपको जरूर जाननी चाहिए कि “आडूकलाम,” “वड़ा चेन्नई,” और “असुरण” जैसी बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर वेत्रीमारन की अगली फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) एक टीचर के रोल में नजर आएंगे। सूरी, गौतम मेनन, और प्रकाश राज भी एक खास रोल में नजर आएंगे। अब वेत्रीमारन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है तो ये फिल्म बहुत ही खास होने वाली है। रिलीज डेट अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन ये फिल्म साल के अंत तक आ सकती है। जैसे ही रिलीज डेट कन्फर्म होगी, हम आपको सोशल मीडिया पर बता देंगे। Also Read: इस महीने आने वाली है ये 5 बड़ी फिल्में, “लाइगर” से लेकर “बिम्बिसार”, देखें लिस्ट

3. Gandhi Talks (गांधी टॉक्स) 2023

Release Date: 2023

पिछले साल जनवरी 2021 में अनाउंस किया गया था कि एक साइलेंट फिल्म आने वाली है, जिसमें विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। उसी टाइम इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था। तो आने वाले कुछ दिनों में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) एक साइलेंट फिल्म में नजर आएंगे। वहीं अदिति राव हैदरी और अरविंद स्वामी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को मराठी फिल्मों के डायरेक्टर किशोर पांडुरंगा बेलकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आने वाले कुछ दिनों में स्टार्ट होगी और ये फिल्म भी 2023 में रिलीज होगी। Also Read: मार्वल यूनिवर्स की आने वाली है ये 5 बड़ी फिल्में

4. Mumbaikar (मुंबईकर) 2023

Release Date: 2023

विजय सेतुपति एक और हिंदी फिल्म में काम कर रहे हैं और इस फिल्म का नाम है “मुंबईकर”। वैसे मुंबईकर एक रीमेक फिल्म होगी जिसे 2017 में आई तामिल सुपरहिट फिल्म “मनागरम” से रीमेक किया जा रहा है। “मनागरम” फिल्म को लोकेश कांगाराज ने डायरेक्ट किया था। तो लोकेश कांगाराज की एक और फिल्म को हिंदी में रीमेक किया जा रहा है जिसमें विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) के साथ विक्रांत मेस्सी, संजय मिश्रा, रणवीर सोरेन और सचिन खेड़कर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को संतोष सिवान डायरेक्ट कर रहे हैं और ये फिल्म भी 2023 में ही रिलीज होगी। लोकेश कांगाराज की दो फिल्में रीमेक हो रही है। “कैथी” रीमेक “भोला” में अजय देवगन नजर आएंगे और “मनागरम” रीमेक “मुंबईकर” में विजय सेतुपति नजर आएंगे। Also Read: नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज

5. Jawan (जवान) 2023

Release Date: June 2023

2023 में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) की जो सबसे बड़ी फिल्म आ रही है, उस फिल्म का नाम है “जवान”। यह फिल्म कई मायनों में बहुत ही खास होने वाली है। सबसे पहले तो ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। तमिल सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर एटली कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। और अनिरुद्ध रवि चंद्रा जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में म्यूजिक दिया है, उनका नाम भी इस फिल्म में शामिल है। और सबसे खास बात ये है कि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। तो इस फिल्म में विजय सेतुपति शाहरुख खान का सामना करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है और ये फिल्म जून 2023 में रिलीज होगी। Also Read: इन फिल्मों को मिली है आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग

Vijay Sethupathi Upcoming South Movies Hindi Dubbed 2022-23

तो ये थी 5 विजय सेतुपति की आने वाली फिल्में। इसके अलावा विजय सेतुपति अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म “पुष्पा पार्ट 2” में भी विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। और शाहिद कपूर की अपकमिंग सीरीज “फर्जी” में भी विजय सेतुपति एक खास रोल में नजर आएंगे। तो बहुत जल्द विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi Movies) का नाम भी पैन इंडिया एक्टर की लिस्ट में शामिल होने वाला है। आप विजय सेतुपति की किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

यह भी देखें:

इस महीने ओटीटी पर आ रही है ये 5 बेहतरीन फिल्में

इन 5 आगामी हॉलीवुड फिल्मों का है लोगों को बेसब्री से इंतजार

थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज

spot_img
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -