Top 5 Akshay Kumar Flop Movies of All Time

Akshay Kumar Flop Movies: अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक है। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ होता है की चाहे कितना भी बड़ा एक्टर हो, उसकी सभी फिल्में हिट नहीं होती। कई फिल्मे ऐसी भी होती है जिनको बनाने में काफी खर्चा किया जाता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाती। और ऐसा अक्षय कुमार के साथ भी हुआ है, जिनकी कई फिल्में बहुत ज्यादा फ्लॉप हुई है। 

आज हम बात करने वाले है अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई हैं। जी हां, उन फिल्मों के बारे में जो अपना बजट तक कवर नहीं कर पाई थीं। कई बड़ी फिल्मों के बारे में आपने सुना होगा जो अपना बजट तक कवर नहीं कर पाती हैं। अक्षय कुमार की भी कई ऐसी बड़ी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही फ्लॉप हो गई। 

Also Read: Top 5 Best Hollywood New Movies on OTT Platforms

बचन पांडे के बारे में तो आप सबने सुना ही होगा। बच्चन पांडे के अलावा भी कई ऐसी बड़ी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली और उन फिल्मों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। तो आज के इस पोस्ट में हम अक्षय कुमार की उन्हीं फिल्मों के बारे बात करेंगे जो बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। साथ ही हमने सभी फिल्मों की IMDb रेटिंग भी बताई है। (Akshay Kumar Flop Movies)

1. Action Replayy (एक्शन रिप्ले)

IMDb Rating: 4.2/10

टाइम ट्रेवल कॉन्सेप्ट पर बनी ये फिल्म अपनी कहानी की वजह से मार खा गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फिल्म “बैक टू द फ्यूचर” से इंस्पायर्ड थी। जी हां, लेकिन फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये फिल्म “बैक टू द फ्यूचर” की स्पूफ है। इस फिल्म में ठीक-ठाक कॉमेडी है, लेकिन कहानी की वजह से फिल्म आते ही फ्लॉप हो गई। (Akshay Kumar Flop Movies)

2010 में रिलीज हुई इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने सिर्फ 48 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। जी हां, 2010 में इस फिल्म को करीब 12 करोड़ का नुकसान हुआ था। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 4.2 की रेटिंग मिली है। Also Read: Top 10 Best Hollywood Adult Horror Movies Hindi Dubbed

2. Joker (जोकर)

IMDb Rating: 2.4/10

एक्शन रिप्ले की तरह ये फिल्म भी आम फिल्मों से काफी ज्यादा अलग थी। ये कोई ऐक्शन ड्रामा फिल्म नहीं थी, बल्कि एक साई-फाई फिल्म थी जिसकी कहानी एलियन के इर्द गिर्द बुनी गई है। अब वह सही में एलियंस रहते हैं या फिर कोई चाल रहता है। वो आपको फिल्म में मालूम पड़ेगा, लेकिन कहानी को जिस तरह से पेश किया गया है उसे देखकर बिल्कुल भी मजा नहीं आया था। (Akshay Kumar Flop Movies)

साथ ही शिरीष कुंदर का डायरेक्शन भी काफी कमजोर था। 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। फिल्म को 47 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने सिर्फ 20 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। तो इस फिल्म को करीब 27 करोड़ का नुकसान हुआ था। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 2.4 की रेटिंग मिली है। Also Read: Top 10 Best Hollywood Magical Movies Hindi Dubbed

3. Blue (ब्लू)

IMDb Rating: 3.7/10

2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बनाया गया था। यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी जिसे 100 करोड़ से भी ज्यादा बजट में बनाया गया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के एक्शन सीन्स अच्छे थे, साथ ही जिस तरह से फिल्म को फिल्माया गया था, खासकर की अंडरवॉटर वाला सीन, वो काफी अच्छा लगा था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। 

फिल्म देखने लायक है लेकिन उस टाइम ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 75 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। जी हां, 2009 में इस फिल्म को 35 करोड़ का नुकसान हुआ था। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 3.7 की रेटिंग मिली है। Also Read: Top 10 Best Web Series on Amazon Prime Video (Akshay Kumar Flop Movies)

4. Bachchan Pandey (बच्चन पांडे)

IMDb Rating: 6.8/10

बचन पांडे फिल्म ठीक ठाक है, लेकिन पता नहीं क्यूं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। शायद हो सकता है अनुपम खेर की “द कश्मीर फाइल्स” की वजह से। उस टाइम, यानि की मार्च में सिर्फ एक ही फिल्म का नाम चल रहा था, और वो था “द कश्मीर फाइल्स”. अक्षय कुमार ने भी खुद एक इंटरव्यू में कहा था, “ये फिल्म एक ऐसी  लहर बन कर आई जिसने हम सबको झकझोर कर दिया है। वो और बात है कि मेरी पिक्चर को भी डुबा दिया।” 

इसलिए यह एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से ये फिल्म कब आई और कब चली गई, पता ही नहीं चला। अगर फिल्म एक दो हफ्ते बाद रिलीज होती तो फिल्म का कलेक्शन कुछ और होता। लेकिन “द कश्मीर फाइल्स” की आंधी ने इस फिल्म को पूरी तरह से गायब कर दिया। (Akshay Kumar Flop Movies)

करीब 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ़ और सिर्फ़ 69 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। जी हाँ, इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर 111 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.8 की रेटिंग मिली है। Also Read: Top 10 Best Korean Web Series in Hindi Dubbed

5. Bell Bottom (बेलबॉटम)

IMDb Rating: 6.1/10 

2021 में रिलीज हुई ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी। अक्षय कुमार की ये फिल्म एक ऐसे टाइम पर रिलीज़ हुई थी, जब कई जगहों पर सिनेमा हॉल नहीं खुले थे। तो फिल्म के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण था लॉकडाउन। दूसरा बड़ा कारण था फिल्म की कहानी। इस फिल्म की कहानी भी कुछ खास नहीं थी। 

तो फिल्म फ्लॉप तो है लेकिन जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को नुकसान हुआ है वह लॉकडाउन की वजह से हुआ था। नहीं तो फिल्म का कलेक्शन कुछ और होता। अगस्त 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को 170 करोड़ के बजट में बनाया गया था, और इस फिल्म ने सिर्फ 50 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। (Akshay Kumar Flop Movies)

जी हां, ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है, जिसे 120 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.1 की रेटिंग मिली है। Also Read: Top 10 Best Hindi Web Series on Prime Video

Top 5 Akshay Kumar Flop Movies of All Time 

तो अक्षय कुमार की वो पाँच बड़ी फिल्में हैं जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अब देखना ये होगा कि इस टॉप 5 की लिस्ट में अगली फिल्म कौन सी होती है। वैसे इन पांच फिल्मों में से आपको किस फिल्म ने सबसे ज्यादा निराश किया। हमें कमेंट में जरूर बताएं। (Akshay Kumar Flop Movies)

यह भी देखें:

Sidharth Malhotra “Indian Police Force Series” 2022

Top 10 Best South Indian Movies on Amazon Prime

Top 9 South Highest Paid Actor 2022

Leave a Comment