New Covid-19 XE Variant in India: Corona XE Variant News in Hindi

Covid-19 XE Variant India: कोरोना वायरस (Corona Virus) एक बार फिर से अपनी चौथी लहर के साथ दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा है। हालिया रिपोर्ट में जहां पहले से कई गुना संक्रामक ओमीक्रॉन प्लस डेल्टा (Omicron Plus Delta Variant) के मेल से बने बी ए 2 सब वैरिएंट (BA 2 Sub-Variant) को कोरोना की चौथी लहर के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। 

Covid 19 XE Variant india hindi news
New Covid-19 XE Variant India

वहीं अब नई रिपोर्ट बताती है कि बी ए 2 (BA 2 Subvariant) से भी अधिक खतरनाक और बेहद तेजी से फैलने वाला नया कोविड वैरिएंट XE (Covid-19 XE Variant) की पहचान की गयी है। ये कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट (Covid-19 New Mutant) हैं जो अब तक की सभी कोरोना वायरस म्युटेंट से कहीं अधिक तेजी से बहुत अधिक संचारित होता है। 

What is the New Covid-19 XE Variant?

कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट के उद्भव का हवाला देते हुए कई रिपोर्टों में कहा गया कि यह नया कोविड वैरिएंट XE (Covid-19 XE Variant) के रूप में जाना जाता है, जो ओमीक्रॉन के बी ए 2 सब वैरिएंट (Omicron BA 2 Subvariant) की तुलना में अधिक आगे है। 

Tata Curvv EV: Tata Motors Electric SUV (Full Details in Hindi)

टाटा इंस्टीटयूट आफ जेनेटिक एंड सोसाइटी (TIGS) ने Covid-19 XE variant को लेकर देश के नागरिकों से घबराने और पैनिक नहीं होने का आग्रह किया है। बताया गया है कि विशेषज्ञ लगातार New Covid-19 XE Variant की विकास की निगरानी कर रहे हैं। 

New Covid-19 XE Variant Cases in India?

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत करते हुए टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक एंड सोसाइटी (TIGS) के निदेशक राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) ने कहा कि नया Covid-19 XE variant पहली बार जनवरी के मध्य में उभरा, लेकिन इसके लिए पैनिक बटन दबाने की कोई आवश्यकता नहीं है। दुनिया भर में अब तक Covid-19 XE variant के केवल 600 मामले सामने हैं। हमें इस पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। 

Gehraiyaan Movie Review Hindi देखे या नहीं?

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अब तक कोविड 19 के किसी भी वैरिएंट की तुलना में Covid-19 XE Variant नामक नया कोविड 19 सब वैरिएंट अधिक तेजी से फ़ैल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि ये कोविड 19 की लहर पैदा कर सकता है। 

Fourth Wave of Covid-19 XE Variant India

कोरोना वायरस की चौथी लहर पर स्पष्ट रूप से बोलते हुए टीआईजीएस (TIGS) के निदेशक ने कहा कि इस समय कोई संकेत मौजूद नहीं है कि ये नया वेरिएंट इतना मजबूत है कि कोरोना वायरस की नई लहर पैदा कर सके। हमें कुछ और समय इंतजार करना चाहिए। 

‘मून नाइट’ एपिसोड 2 का इंतजार? (Moon Knight Episode 2 Release Date) रिलीज की तारीख और समय के लिए यहां देखें

डॉक्टर मिश्रा ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी सुरक्षा उपाय करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारें और समाज का एक वर्ग ये घोषणा करने के लिए इच्छुक है कि कोरोना महामारी खत्म हो गई है। 

Precautions of New Covid-19 XE Variant

अभी भी लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए। नियमों के अनुसार कोरोना के टीके लगवाने चाहिए, जहां कहीं बूस्टर डोज लग रहा है, उसे लगवा लेना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अनावश्यक क्लस्टरिंग से बचना चाहिए। रोज़मर्रा के जीवन में नजदीकी लोगों से भी मास्क पहन कर ही मिलना चाहिए।

कुल मिलाकर अभी तक भारत में इसके इतने मामले सामने नहीं आये है। लेकिन इसको बहुत ही ज्यादा तेजी से फैलने वाला वैरिएंट कहा जा रहा है। इसलिए अपनी सुरक्षा में कोई कमी ना छोड़ें।

https://haraamkhor.in/web-stories/paytm-share-price-news-in-hindi/
https://haraamkhor.in/web-stories/gullak-season-3-review-in-hindi/

Leave a Comment