बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
एक्टर विक्रांत मेसी की बारात से जुड़ी फोटो खूब सुर्खियों में है, जिसमें वह घोड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए जाते नजर आए।
एक्टर विक्रांत मेसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर अपनी एक फोटो में मंडप में बैठे नजर आए। मंडप खूबसूरती से सजा था।
एक्टर की शादी में हिमाचली रीति-रिवाजों की भी झलक देखने को मिली। अपनी एक फोटो में एक्टर शादी से जुड़ी सभी रीति-रिवाजों को अदा करते हुए नजर आए।
विक्रांत मेसी की दुल्हन शीतल ठाकुर ने सादगी भरे अंदाज में मंडप में एंट्री की। जहां एक्टर मंडप में खड़े दिखाई दिए तो वहीं एक्ट्रेस सीढ़ियों से उतरती नजर आईं।
विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर का रोका 2019 में ही हो गया था। लेकिन महामारी के कारण दोनों की शादी में देरी हो गई।
विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी में सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल हुई थीं। शादी से जुड़ी उनकी तस्वीरें, जिसमें वह सबके साथ बैठकर पोज देती नजर आईं।