सलमान खान की अपकमिंग फिल्म, “कभी ईद कभी दिवाली” उर्फ़ भाईजान की रिलीज डेट दर्ज कर दी गई है। यह फिल्म ईद 2023 के दिन रिलीज होगी।
रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर “फाइटर फिल्म” इस साल सितंबर 2022 में बड़े पर्दे पर आने वाली थी। यह फिल्म अब अगले साल गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर रिलीज़ की जाएगी।
रनबीर कपूर और परिनीति चोपड़ा स्टारर “फिल्म एनिमल” 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत होगा।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर “फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।
शाहिद कपूर स्टारर “फिल्म बुल” 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म गुड फ्राइडे पर रिलीज होगी जब देश में छुट्टी होती है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म, अगले साल, यानि की 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म अभी अनामांकित है। लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होगी।