इस इवेंट के जज पैनल में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, निकिता महिसलकर और मर्ज़ी पेस्तोनजी शामिल थे।
'मिस इंडिया 2022' में बॉलिवुड सितारों ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस भी दिखाया।
कृति सैनन ने बॉलिवुड के कुछ पॉप्यलर गाने पर लाजवाब डांस दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मलाइका अरोड़ा के अलावा इस इवेंट में नेहा धूपिया भी शामिल हुईं और दोनों जज पैनल की कुर्सी पर साथ नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा इससे पहले भी 'फेमिना मिस इंडिया' में जज की कुर्सी में नजर आ चुकी हैं।
बॉलिवुड के ये सितारे और 'मिस इंडिया 2022' के ये जज एकसाथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आए।
मनीष पॉल और राजकुमार राव भी नजर आए 'मिस इंडिया 2022' के ग्रैंड इवेंट के मौके पर।
Femina Miss India 2022 की तीनों विनर्स के साथ बॉलिवुड सितारे और जज कैमरे के सामने कुछ इस अंदाज में नजर आए।